अपने पांच दिवसीय जापान दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने आज क्योटो के प्राचीन तोजी मंदिर पहुंचे इस दौरान जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी मौजूद रहे। मोदी ने तोजी मंदिर में जाकर पूजा की। प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर बाद क्योटा से टोक्यो के लिए रवाना हो जाएंगे। मोदी के जापान दौरे पर व्यापार, निवेश से लेकर दोस्ती में नया रंग भरने की कोशिश हो रही है। पीएम के साथ जापान जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में मुकेश अंबानी और अडाणी समेत 15 उद्योगपति भी शामिल हैं। वैसे भी मोदी का जापान से पुराना रिश्ता रहा है। मोदी गुजरात के सीएम रहते दो बार जापान की यात्रा कर चुके हैं। मोदी 2007 और 2012 में जापान गए थे। जापानियों की मेहमानवाजी ने मोदी का दिल जीता था। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर जापान में भी उत्साह है। दोनों देशों का आपसी संबंधों को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।