(TAMILNADU, India)
हाल में डीजल की कीमत में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने कीमत में वृद्धि को वापस लेने की मांग की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पेट्रोलियम उत्पादों के लिए मौजूदा मूल्य निर्धारण नियम को बदलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह नियम पिछली यूपीए सरकार की ‘गलत नीति’ पर आधारित है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘यह चिंता की बात है कि तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने डीजल की कीमत बढ़ा दी है जिसके कारण मुद्रास्फीति बढ़ेगी।’ उन्होंने कहा, यह विशेष रूप से चिंता की बात है क्योंकि 50 पैसे की वृद्धि उस समय हुई है जब मुद्रस्फीति, खासकर खाद्य मुद्रास्फीति में उस स्तर की गिरावट नहीं आयी है जितनी उम्मीद की गयी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।