(Lucknow, UTTARPRADESH)
मायावती ने पार्टी केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, राज्य इकाइयों के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पार्टी प्रतिनिधियों के सम्मेलन में कहा कि केन्द्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से देश में माहौल काफी खराब हुआ है। यह स्थिति हमारे संविधान के मूल तथा पवित्र धर्मनिरपेक्षता के सिद्वान्त की मजबूती के लिए शुभ संकेत नहीं है। लोकसभा चुनाव में एक भी सीट हासिल नही होने के बाद संगठन के पेंच कसने में जुटी बसपा अध्यक्ष ने कहा, 'वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति से निपटने के लिए हर स्तर पर बसपा के जनाधार को काफी बढाना होगा। हमारा देश आगे बढने के बजाय पीछे जाता हुआ दिख रहा है और इससे बचने के लिए सत्ता की बागडोर सही हाथों में यानी बसपा के मजबूत हाथों में आना बहुत जरूरी है।' मायावती ने कहा कि भीमराव अम्बेडकर की राय के अनुरूप शोषित और पीडित वर्गों को उनके संवैधानिक तथा कानूनी अधिकारों का सही लाभ तभी मिल सकता है जब वे अपने वोट के जरिए राजनीतिक सत्ता की मास्टर चाभी अपने हाथ में लेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।