राजद सुप्रीमो लालू यादव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार, आज या कल शाम तक मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
(BIHAR, India) राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में दिल का आॅपरेशन किया गया था। जिसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया। लेकिन फिलहाल वे आईसीयू से बाहर लाए जा चुके हैं और उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। वही वित्त और रक्षामंत्री अरुण जेटली और बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनके हालचाल जाने। इससे पहले जदयू नेता नीतीश कुमार भी उनसे मुलाकात कर चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।