(Bali, Pali)
पाली में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हुए है। घायलों का इलाज पाली के अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रुप से घायल 14 लोगों को जोधपुर रैफर कर दिया गया है। रामदेवरा से बाबा रामदेव के मेले में शामिल होने के बाद यात्रियों की बस उदयपुर जा रही थी। तभी शहर के बायपास पर मांडिया चौराहे के पास पंजाब नम्बर के एक ट्रक से बस की भिडंत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।