टोंक के जोधपुरिया में भगवान देवनारायण के लक्खी मेले के दौरान गुर्जर समाज के लोगों ने की मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर की हूटिंग
(Deoli, Tonk) टोंक के जोधपुरिया में गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण पर आयोजित लक्खी मेले के अवसर पर गुर्जर समाज के लोगों ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर की जमकर हूटिंग की और उन्हें मंच से बोलने नहीं दिया। वहीं, गुर्जर आरक्षण की मांग के साथ ही राजनीति का अखाडा बना और इस मंच से जहां विधायक मानसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की तारीफ के साथ ही भाजपा के सुराज की तुलना गीता ओर रामायण से कर डाली। वही जहां कालू लाल गुर्जर ने जनता के विरोध के बीच अपनी बात रखते हुए अपने आप को गुर्जर आरक्षण का पक्षघर बताया। वहीं टोंक सवाई माधोपुर से सांसद सुखबीर जौनापुरिया ने कहा की सरकार गुर्जरांे को आरक्षण देने के वादे पर कटिबद्ध है। इस तरह प्रतिभा ओर समाज के भामाशाहों के सम्मान समारोह के बाद मेले का मंच राजनिती के साथ ही गुर्जर आरक्षण का अखाडा बना और बाद मंे नेता अपनी-अपनी सफाई देते नजर आए। वहीं सांसद ने कालू लाल के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।