(Bikaner, Bikaner)
राजस्थान में एक के बाद एक प्रतियोगिता परीक्षाओं के पर्चे लीक हो रहे है और इसी कड़ी में सबसे ज्यादा विश्वसनीय समझी जानी वाली आर्मी भर्ती परीक्षा पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। बीकानेर पुलिस ने एसओजी के साथ मिलकर सामान्य श्रेणी के कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर आउट करते 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन 9 लोगो में 4 आर्मी के ही रिटायर्ड सूबेदार और जवान शामिल है। पुलिस के इस खुलासे के बाद आर्मी ने राजस्थान के बीकानेर सहित देश भर के सभी परीक्षा केन्द्रों में आयोजित हो रही परीक्षा को रद्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक एक अंतरराज्जीय गिरोह जिसमें सेना के कुछ रिटायर्ड लोग शामिल है ने इस परीक्षा का प्रश्न पत्र दो से ढाई लाख रूपये में बेचा है और एसओजी के साथ सयुंक्त कार्रवाई करते हुए बीकानेर पुलिस ने 9 लोग गिरफ्तार किए है। पुलिस ने पेपर के तीन तीन सेट बरामद किए गए है जो हुबहू असली पेपर से मेल खाते है। एसपी चालके के अनुसार इस पेपर को 40 छात्रो में बांटा जाना था और चलती बस में ही इन्हें पेपर सोल्व करवा कर छावनी इलाके के आर्मी पब्लिक स्कूल तक छोड़ा जाना था। इस मामले में गाजियाबाद निवासी रिटायर्ड सूबेदार प्रमोद कुमार, आर्मी मेडिकल कोर के गंगटोक,सिक्किम निवासी रिटायर्ड सिपाही तेजवीर सिंह, जोधपुर निवासी रिटायर्ड सूबेदार अभिलाख सिंह, अलवर निवासी रिटायर्ड जेसीओ पुविन्द्र सिंह के अलावा आगरा में कोचिंग सेंटर चला रहे सुरेन्द्र शर्मा, महेशचन्द्र, अर्जुनसिंह, तारुलाल व मेरठ निवासी विकाश कुमार को गिरफ्तार किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।