इधर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुधरा राजे ने जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम को खिताब जीतने पर बधाई दी है । राजे ने टीम के मालिक अभिषेक बच्चन को भी बधाई दी। गौरतलब है कि जयपुर में खेले गए मैच के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया था। इधर जयपुर में भी जीत के जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। अभिषेक बच्चन ने कहा था कि अगर उनकी टीम चैम्पियन बनती है तो वह जयपुरवासियों के साथ इस जीत का जश्न मनाएंगे। टीम के चैम्पियन बनते ही कप्तान नवनीत गौतम के सी स्कीम स्थित निवास पर जश्न का दौर शुरू हो गया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।