कमला नदी के बाद अब उफान पर बागमती और खीरोई........
(BIHAR, India) कमला नदी का कहर अभी खत्म भी नहीं हुआ की अब खीरोई और बागमती नदी में पानी अपने पुरे उफान पर है । कई तटबंध पर पानी का भारी दबाव है । बागमती नदी पर बने कोठिया गांव के पास महाराजी तटबंध टूटने से कई नये इलाके में पानी तेज़ी से फ़ैल रहा है। जिस कारण गांव के अलावा अब बाढ़ का खतरा दरभंगा शहर के निचले इलाके पर भी मंडराने लगा है | खिरोई नदी में बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण भड़वाड़ा - कमतौल पथ पर बने एक पुल के ऊपर से पानी का बहाव तेजी से हो रहा है। इस पुल का निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था और इस पुल पर पानी का इतना दबाव है की पुल कभी भी टूट सकता है | लोग अपनी जान को जोखिम में डाल के इस पुल को पार करते है। कब यहाँ कोई बड़ी दुर्घटना हो जाए कोइ नहीं जानता। इसको लेकर प्रशासन का एक भी मुलाजिम जागरूक नही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।