'बांसुरी वादक' के बाद जापान में 'ड्रम मास्टर' बने प्रधानमंत्री मोदी!
(International) मोदी अपने जापान यात्रा के चौथे दिन टीसीएस सांस्कृतिक अकादमी के समारोह में शामिल हुए थे। अकादमी में रिवाज है प्रतिनिधिमंडल को रवाना करने की रस्म की शुरूआत ढोल बजाकर की जाती है। समारोह में पहले दो स्थानीय कलाकारों ने ड्रम बजाया और उसके बाद पीएम मोदी ने एक कलाकार का ड्रम बजाना शुरू कर दिया जबकि दूसरा स्थानीय कलाकार उनका साथ दे रहा था। मोदी ने करीब एक मिनट से ज्यादा तक ड्रम बजाया। पीएम मोदी की इस कला को देखकर समारोह में उपस्थित लोग तालियां बजाने से अपने आपको रोक नहीं पाए। बाद में पीएम मोदी ने अकादमी के कलाकारों को भारत की यात्रा पर रवाना किया। उन्होंने कलाकारों से कहा कि भारत को कमरे के अंदर बैठकर ना समझें बल्कि पूरे देश में बाहर घूमें। मोदी ने कहा कि भारत एक विशाल देश है उसमें आपको रोजाना नया खाना और नया देखने को मिलेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।