बारां में रिटायर्ड फौजी की वीरूगिरी,,,,,
(Antah, Baran) सरकार द्वारा आवंटित भूमि की मांग को लेकर एक रिटायर्ड सैनिक लक्ष्मण सिंह पुरानी सिविल लाईन स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाईश का प्रयास करने लगी। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजियों को भारत सरकार की ओरसे जमीन देने का प्रावधान है। रिटायर होने के बाद उस जिले का प्रशासन या मौजूदा कलेक्टर फौजी को जमीन आवंटित करती है। रिटायर्ड फौजी लक्ष्मण सिंह पिछले 2 साल से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है मगर उसे जमीन मिलने का रास्ता अभी तक किसी ने नहीं बताया जिससे व्यथित हो वह टंकी पर चढ़ गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।