J&K के पुलवामा में एनकाउंटर खत्म, तीनों आतंकी ढेर
(JAMMUandKASHMIR, India) मरने वालों आतंकियों में 12 दिन पहले ही जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ शौकत भी शामिल है। शौकत के पिता ने उससे सरेंडर करने की अपील की थी लेकिन उसने सरेंडर नहीं किया। सोमवार शाम को इलाके में आतंकियों के होने की खबर मिलने के बाद सेना ने राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों को इस बाबत सूचना मिली थी कि फारूख अहमद, शौकत अहमद और अल्ताफ अहमद इलाके में छुपे हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।