तारा शाहदेव लव जिहाद मामले में रंजीत के हाईप्रोफाइल रिश्तों को पहला ठोस सबूत आया सामने
(Angara, Ranchi) नेशनल लेवल की शूटर तारा शाहदेव को 'लव जिहाद' के जाल में फंसाने के आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन खान के हाईप्रोफाइल संबंधों का पहला ठोस सबूत सामने आया है। रकीबुल के एक मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल्स मीडिया के हाथ लगा है, जिसमें उसके मंत्रियों, नेताओं, आईएएस अधिकारियों, जजों आदि हाई प्रोफाइल लोगों से अनगिनत बार बात होने की जानकारी सामने आई है। दिलचस्प है कि कल अपने संबंधों पर सफाई देर रहे पूर्व सांसद इंदर सिंह नामधारी से ही रकीबुल ने सिर्फ इस नंबर से एक महीने के अंदर 26 बार बात की है। ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि वज अपने घर पर जजों के सामने आरोपियों को बैठा कर डील करवाया करता था। कॉल डिटेल्स से पता चलता है कि कोहली के रिश्ते राजभवन के एडीसी शम्स तबरेज से लेकर झारखंड के प्रोजेक्ट बिल्डिंग में बैठनेवाले सचिव और प्रधान सचिव तक रहे हैं। कोहली के अब तक मिले कुल 42 सिमकार्ड्स के डिटेल खुलने पर कई बड़े लोग बेनकाब हो सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।