जापान से भारत के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(International)

पांच दिन के जापान दौरे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भारत लौट रहे हैं। एयर इंडिया के विमान से पीएम मोदी भारत के लिए रवाना हुए हैं। दोपहर 3 बजे तक वह दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जापान यात्रा को बहुत सफल बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जापान ने पांच साल में 35 अरब डालर की अब तक की सबसे बड़ी राशि की मदद देने का जो वादा किया है उससे भारत में बुनियादी ढांचे में सुधार आयेगा और साफ-सफाई बढ़ेगी। अपनी पांच दिन की यात्रा संपन्न होने से एक दिन पहले आधिकारिक कार्यक्रम को समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति भरोसा दिखाने के लिए जापान का आभार जताया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।