मोदी को भा रहे हैं राजस्थान कैडर के अधिकारी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में भले एक ही सांसद को जगह मिली हो, लेकिन राजस्थान कैडर के आईएएस मोदी को भा गए है। मुख्य सचिव राजीव महर्षि का नाम भी कैबिनेट सचिव के पैनल में है। सीनियर आईएएस सुनील अरोड़ा को प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट स्किल डवलपमेंट मिनिस्ट्री में सचिव बनाया गया है। प्रधानमंत्री जन धन योजना का जिम्मा जीएस संधू को सौंपा गया है। राजस्थान कैडर के 24 अफसर इस समय केंद्र में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। स्किल डवलपमेंट और जन धन योजनाएं ऐसी हैं, जिनमें मोदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भी प्राथमिकताओं में है। अब केंद्रीय पदों पर राजस्थान कैडर के अफसरों के होने से प्रदेश को ज्यादा फायदे की संभावना है। वित्त मंत्रालय में तो राजस्थान कैडर के तीन सचिव हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।