(BIHAR, India)
जदयू विधायक अनंत सिंह द्वारा 10 करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस बाबत ‘एवीआर ग्रीन हाउस’ कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजू सिंह के भाई राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीकृष्णपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें विधायक के साथ ही उनके लोगों पर रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित राघवेन्द्र श्रीकृष्णपुरी के विवेकानंद पार्क रोड में महुअल कोठी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 में रहते हैं। पुलिस को दिए लिखित बयान में राघवेन्द्र ने कहा है कि बीते 22 अगस्त की शाम बंटू और चार अज्ञात उनके फ्लैट में घुस गए थे। फिर धमकाते हुए कहा कि अपने भाई राजू सिंह को 10 करोड़ रुपए अनंत सिंह उर्फ दादा के घर पर पहुंचाने को कहो। नहीं तो तुम्हारे भाई को गोलियों से छलनी कर देंगे। इसके एक दिन पहले 21 अगस्त को भी बंटू और एक अन्य व्यक्ति ‘पुष्पा मेंसन अपार्टमेंट’ के उनके फ्लैट में घुस कर उनकी मां के साथ बदसलूकी की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।