बिहार के सीएम मांझी ने जमाखोरी और कालाबाजारी का बचाव किया
(BIHAR, India) मांझी ने कल बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे जानकारी है कि छोट व्यापारी लाभ के लिए जमाखोरी और कालाबाजारी में लिप्त होते हैं ताकि वे अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें और अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान कर सकें।’’ मांझी ने कहा, ‘आप कृपया अपनी गतिविधियों को लेकर चिंता नहीं करें क्योंकि राज्य सरकार छोटे स्तर पर जमाखोरी और कालाबाजारी के लिए आपको दंडित नहीं करेगी।’ मांझी जब यह बात कह रहे थे उस समय केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह हैरान दिखे। वस्तुत: छोटे व्यापारियों द्वारा जमाखोरी और कालाबाजारी का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें ऐसी गतिविधियों पर आपत्ति नहीं है क्योंकि व्यापारी ऐसा नेक काम के लिए कर रहे हैं जो कि परिवार का पालन पोषण और बच्चों को शिक्षा प्रदान करना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।