दिल्ली में बीजेपी को मिलेगा सरकार बनाने का न्योता? उप राज्यपाल नजीब जंग ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी
(DELHI, India) एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उप राज्यपाल की चिट्टी को गृह-मंत्रालय के पास विचार के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीजेपी को विधानसभा में एक बार बहुमत साबित करने की अनुमती मिलनी चाहिए। गौर हो कि दिल्ली विधानसभा में बीजेपी 31 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन इनके तीन विधायक सांसद बन गए हैं। इसके अलावा सहयोगी शिरोमणि अकाली दल का भी एक विधायक है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति भवन से संपर्क साधने पर सूत्रों ने पुष्टि की कि नजीब जंग ने गुरुवार शाम राष्ट्रपति के पास रिपोर्ट भेजी थी। इस वक्त दिल्ली में दो सियासी बातें साफ तौर पर दिख रही है कि बीजेपी सरकार बनाने में दिलचस्पी दिखा रही है। दूसरा सच यह भी है कि ज्यादातर विधायक फिलहाल चुनाव कराए जाने के पक्ष में नहीं हैं। फरवरी में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू है। आम आदमी पार्टी विधानसभा भंग कर नए सिरे से विधानसभा चुनाव कराए जाने की मांग कर रही है। हाल ही में एलजी ने कहा था कि हम दिल्ली में सरकार बनाने के लिए संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा में पार्टी संख्या बल को साबित कर देगी। पार्टी को 70 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 35 विधायक चाहिए। असेंबली में 70वां सदस्य विधानसभा अध्यक्ष होगा और टाई होने की स्थिति में ही अध्यक्ष वोट डालते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।