(BIHAR, India)
आज शिक्षक दिवस है। शिक्षक दिवस के मौके पर पटना के एसकेएम हाॅल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सूबे के 15 शिक्षकों को सम्मानित किया। ऐसा पहली बार हुआ जब इन शिक्षकों में नियोजित शिक्षक भी शामिल हुए। इन सम्मानित 15 शिक्षकों में ज्यादातर महिला शिक्षिकाएं शामिल थी। शिक्षा में अहम योगदान को लेकर सीएम ने शिक्षकों को 15 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राज किशोर राउत, दशरथ प्रसाद साह, सत्येंद्र कुमार सुमन और जय प्रकाश यादव सहित 15 शिक्षक शामिल थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार में हर 40 परिवारों पर एक स्कूल खोलने की घोषणा भी की। इसके अलावा हर पंचायत में एक प्लस टू स्कूल भी खुलेगा। इस अवसर पर मांझी ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के भविष्य को संवारता है। उसे आकार देता है। अब हर पंचायत में एक प्लस टू विद्यालय खोला जाएगा। ताकि गांव गांव तक उच्च शिक्षा की रोशनी पहुंच सके। इसके अलावा हर 40 परिवारों पर भी एक स्कूल राज्य सरकार खोलेगी। वही देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री के भाषण को बिहार के कई स्कूलों में बच्चे सुन नहीं पाएंगे। केवल कुछ चुनिंदा प्राइवेट स्कूली बच्चों को ही ये भाषण सुनने को मिलेगा। सूबे के सरकारी स्कूलों में इसकी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस पर बिहार के शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल का कहना है कि सभी सरकारी स्कूलों को आधुनिकता से लैस किया जाना चाहिए। इसके बाद ही ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।