भारत और ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित असैन्य परमाणु करार पर हस्ताक्षर कर दिए। जिसके बाद भारत के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबोट के बीच यहां हैदराबाद हाउस में हुई वार्ता के बाद दोनों देशों ने असैन्य परमाणु करार सहित चार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु समझौता ऐतिहासिक है और हमारे विश्वास और भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों में इसे नया अध्याय बताया। मोदी ने कहा, इससे भारत को परमाणु ऊर्जा मिलेगी और उसकी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि वो नवंबर में आॅस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।