वेद प्रताप वैदिक ने दिया विवादित बयान.....अजमेर लिटरेचर फेस्टिवल में कहा
(Rajasthan, India) राजनीतिक विश्लेषक वेद प्रताप वैदिक ने अजमेर में आतंकी हाफिद सईद से मुलाकात पर शनिवार को विवादास्पद बात कही। उन्होंने कहा, सईद से मिलने पर दो सांसदों ने मेरी गिरफ्तारी की मांग की। दो तो क्या 543 सांसद भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करें कि वैदिक को गिरफ्तार कर फांसी पर चढ़ाओ, तो भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। मैं उस पूरी संसद पर थूक दूंगा। हालांकि बाद में वे सफाई देते रहे कि उनका कहने का मतलब ऐसे प्रस्ताव पर थूकने से था। वे अजमेर लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन सच बोलने के खतरे विषय पर बोल रहे थे। मुशर्रफ सईद से भी खतरनाक वैदिक ने यह भी कहा कि उन्हें गिरफ्तार करो, लेकिन उस बैरक में उनके साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भी भेजो, क्योंकि मनमोहन परवेज मुशर्रफ से मिले थे, जिन्होंने हमारे सैकड़ों लोगों को मरवा डाला और अरबों का नुकसान किया। इस तरह सईद से 100 गुना खतरनाक तो मुशर्रफ हैं। वैदिक ने कहा, इतिहास गवाह है, बड़ी से बड़ी समस्या का हल बातचीत से ही संभव है। इसी नाते मैं सईद से मिला था। गौरतलब है कि हाफिज सईद से वैदिक की मुलाकात से देश में काफी विवाद हुआ था और विपक्ष का कहना था कि सरकार की जानकारी के बगैर नहीं हो सकती थी, जबकि सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।