विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मिया तेज........राजनीतिक दलों ने झोंकी अपनी पूरी ताकत
(Buhana, Jhunjhunun) प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों में सरगरमिया तेज हो गई है। सभी दल अपने अपने प्रत्याशी के प्रचार में जुट गए है। सूरजगढ़ विधानसभा सीट पर त्रिकोणिय मुकाबला दिखाई दे रहा है। भाजपा ने यहा से सीएम के करीबी दिगंबर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व प्रधान नीता यादव भाजपा बागी के रुप में मैदान में डटी हुई है। वहीं कांग्रेस ने यहा से श्रवण कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस जहा भाजपा में पड़ी फुट का फायदा उठाते हुए दिगंबर सिंह को बाहरी उम्मीदवार बता रही है। वहीं चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड और सांसद संतोष अहलावत दिगंबर सिंह को जीताने के लिए पूरे जी जान से जुटे हुए है। सूरजगढ़ सीट अहलावत के सांसद बनने के बाद ही खाली हुई है। ऐसे में अहलावत का इलाके पर अच्छी पकड़ है। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी सोमवार को सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रहेगी। दिगंबर सिंह के प्रचार में राठौड और अहलावत के साथ साथ आज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष रामेष्वर डूडी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत और पूर्व पीसीसी चीफ डाॅक्टर चंद्रभान सूरजगढ़ दौरे पर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।