वैशाली में नक्सली कोहराम......गैमन इंडिया के वर्कशॉप पर बोला धावा
(Bhagwanpur, Vaishali) बिहार के वैशाली जिले के सराय में बीती रात AN-77 के फोर लेन बनाने में लगे गैमन इण्डिया के मुख्य वर्कशॉप पर नक्सलियो ने धावा बोलकर पांच गाड़ियों में आग लगा दी। हथियार से लैस 20 से 25 की संख्या में आये नक्सलियों ने जे सी बी मशीन ,रोलर पिकप वैन सहित पांच गाड़ियों में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया जिसमे तीन गाड़िया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.वही नक्सली धमकी भरें पर्चा भी छोड़ गए है। नक्सली पर्चा में विस्थापितों के पुनर्वास करने ,भूमिअधिग्रहण का उचित मुआवजा देने एवं लेवी की मांग की गई है, और कहा गया है की नही देने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहे। वर्कशॉप में तैनात कर्मचरियों का कहना है की रात करीब एक बजे भारी संख्या में नक्सली आये थे और आग लगाकर पर्चा शाट कर चले गए। *

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।