(JHARKHAND, India)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार की शाम रांची आएंगे। अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा होगा। करीब 24 घंटे के प्रवास के दौरान वह यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ अलग से बैठक करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर होनेवाले शाह के इस दौरे को पार्टी काफी महत्वपूर्ण मान रही है। बड़े नेताओं को उम्मीद है कि वे नेताओं के समक्ष बड़ी लकीर खींच जाएंगे। कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने की हर संभव प्रयास करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र राय ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड में राजनीतिक संक्रमण का दौर चल रहा है। ऐसे में अमित शाह का दौरा मील का पत्थर साबित होगा। यूपी में उनकी रणनीति ने वहां की जनता का विश्वास जीता और लोकसभा चुनाव में वहां से पार्टी को 73 सीटें मिलीं। प्रेसवार्ता में रांची सत्यनारायण सिंह, मो. कमाल खां व सांवरमल अग्रवाल भी उपस्थित थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।