उपचुनाव में कामयाबी के बाद अब बिहार सरकार में भी महागठबंधन.........
(BIHAR, India) उपचुनाव में महागठबंधन की कामयाबी के बाद आरजेडी और कांग्रेस बिहार की जेडीयू सरकार में शामिल हो सकती हैं, इंतजार सिर्फ लालू यादव के इलाज के बाद पटना लौटने का हो रहा है, खबर है कि महागठबंधन की सरकार के लिए लालू और नीतीश की सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है, सूत्रों के मुताबिक आरजेडी को उपमुख्यमंत्री का पद मिल सकता है, आरजेडी को 4 और कांग्रेस को 2 मंत्री मिल सकते हैं, इस पर नीतीश के करीबी माने जाने वाले मांझी सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, 'जब गठबंधन बनेगा तो महागठबंधन के सभी पार्टी के आला नेताओं की बैठक होगी. इसमें न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय किया जाएगा. कार्यक्रम में जो भी तय होगा वह लागू होगा.'

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।