(Baswa, Dausa)
शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ और पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया की ओर से शिक्षकों पर की गई टिप्पणिय़ों और अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा श्याम एस.अग्रवाल की ओर से राजस्थानियों को अपमानित करने वाले वक्तव्य को लेकर धौलपुर के स्थानीय पंचायत समिति परिसर में राजस्थान शिक्षक शिक्षा अधिकारी संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षको ने तीनों का पुतला दहन कर इनके खिलाफ जम कर नारेबाजी। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से शिक्षक विरोधी एवं राजस्थानियों को अपमानित करने वाले दोनों मंत्रियो को पदो से हटाने और एसीएस को प्रदेश से भगाने की मांग की हैं। दौसा जिले के सैंकड़ों शिक्षको ने नेहरू गार्डन में इकट्ठा हो कर मीटिंग की और उसके बाद वहां से शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ .....पंचायती राज मंत्री गुलाब चन्द कटारिया और आईएएस अफसर श्याम अग्रवाल की शव यात्रा निकाली और थाने के सामने गांधी तिराहे पर दो मंत्रियो और एक आईएएस का पुतला फूंककर नारेबाजी की। साथ ही कहा की मंत्रियों ने जो बयानबाजी की है उसकी माफी मांगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।