(Bari, Dhaulpur)
धौलपुर जिले के सैपऊ उपखंड के कैथरी बॉर्डर के पास भरतपुर के लिए जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी गई जिसमे दर्जनभर से ज्यादा सवारियां घायल हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलो को बस से बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस से सैपऊ अस्पताल में भर्ती कराया है। सवारियो ने बताया कि बस चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार से बस चला रहा था। जिसकी वजह से ये हादसा हो गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।