दौसा लालसोट रोड पर बनी पुलिया की दीवार ढही......
(Baswa, Dausa) दौसा से लालसोट रोड को जोड़ने वाली बाईपास रेलवे ओवर ब्रिज की एप्रोच रोड की पुलिया की दीवार घटिया निर्माण की वजह से ढह गई। जिसमें अंदर तक बड़ा गड्ढा हो गया हे। जिससे पुलिया पर से गुजरने वाले वाहनों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हे जगह जगह कटाव होने से पुलिया जर्जर हो गई है। जबकि करोड़ो रुपए की लागत से बनी इस पुलिया जिसका अभी तक विधिवत उद्धघाटन भी नहीं हुआ। पिछली सरकार के सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री मुरारी लाल मीणा ने दौसा के लोगो की मांग पर मई 2013 में सिर्फ चालू किया था। अब मरम्मत के नाम पर मिटटी के कट्टे भरवाकर लीपापोती की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।