चार विधानसभाओं में चुनाव प्रचार परवान पर ......
(Digod, Kota) उत्तराखंड त्रासदी के आश्रितो को दिए गए पैकेज और नौकरी मामले में बीजेपी सरकार की ओर से उठाए गए कदम को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदनहीन बताते हुए आरोप लगाया है कि देशभर में उत्तराखंड त्रासदी आश्रितो को दिए गए पैकेज में सबसे अच्छा पैकेज राजस्थान सरकार ने दिया था लेकिन बीजेपी सरकार ने जिस तरह आश्रितो की नौकरी छिनने का तुगलकी फरमान सुनाया है वो आश्रितो के साथ अन्याय है। उपुचनाव में कोटा दक्षिण में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पूर्व मुख्ममंत्री गहलोत ने सरकार पर कांग्रेस की योजना को भी बर्बाद करने का आरोप लगाया ।
झुंझुनूं के सूरजगढ़ में हो रहे विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दौरे लगातार जारी है। आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सोमवार को होने वाली सभा की तैयारियों का जायजा लेने और भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने के लिए झुंझुनूं पहुंच गए हैं। झुंझुनूं पहुंचने पर उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परनामी का स्वागत किया। इस मौके पर परनामी ने चारों विधानसभा सीटों पर जीत की उम्मीद जताई हैं साथ ही परनामी ने कहा की विकास के रूप में जनता भाजपा को देखती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।