दोस्ती को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे- जिनपिंग
(International)
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन आज उन्हें राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के उपराज्याल नजीब जंग सहित अन्य अहम लोग मौजूद थे। जिनपिंग आज मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगे जिसमें दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते होंगे। चीनी राष्ट्रपति इसके अलावा और कई लोगों से भी मुलाकात करेंगे। चीनी राष्ट्रपति बुधवार रात गुजरात से दिल्ली पहुंचे थे। मोदी के साथ शिखर वार्ता में रेलवे के आधुनिकीकरण, फिल्मों के निर्माण समेत करीब 20 व्यापारिक समझौते होंगे।चीनी अधिकारियों के मुताबिक, चीन भारत में 6 लाख करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान कर सकता है । हैदराबाद हाउस में सुबह 11 बजे होने वाली मुलाकात के दौरान भारत और चीन के बीच कारोबारी समझौते पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि करार में रेलवे पर खास जोर होगा। हाईस्पीड ट्रेन चलाने के लिए पटरियों से लेकर, रेलवे के विद्युतीकरण में पड़ोसी मुल्क निवेश का ऐलान कर सकता है. पुणे और अहमदाबाद में लॉजिस्टिक पार्क बनाने में भी चीन मदद कर सकता है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।