चीनी सैनिकों का भारतीय क्षेत्र से पीछे हटना शुरू
(International)
पूर्वोत्तर लद्दाख के चुमार क्षेत्र में चार दिनों तक चरम पर रही तनाव की स्थिति के बाद गुरुवार रात चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र से पीछे हटना शुरू कर दिया। सूत्रों ने बताया कि चीनी सैनिक रात 9 बजकर 45 मिनट से अपने क्षेत्र में लौटने लगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद लेह से 300 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित इस क्षेत्र में भारी संख्या में मौजूद भारतीय सैनिकों ने भी अपनी उपस्थिति को कम करना शुरू कर दिया । वहीं स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है क्योंकि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास डेरा डाले हुए है और स्थिति की आज समीक्षा की जाएगी. बहरहाल, देमचक में आमना सामना की स्थिति बनी हुई है जहां चीनी खानाबदोश ‘रेबो’ पिछले 12 दिनों से टेंट लगाये हुए हैं. इस क्षेत्र में 500 मीटर अंदर घुसपैठ हुई है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।