तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने सोमवार को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके घर जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दलाई लामा मनमोहन सिंह पर खूब प्यार बरसाते नजर आए। दलाई लामा का स्वागत करने के लिए मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरुशरण कौर बाहर तक आए। उन्होंने दलाई लामा को गुलदस्ता भेंट किया। घर के अंदर बातचीत के दौरान भी दलाई लामा बेहद गर्मजोशी के साथ मनमोहन सिंह का हाथ थामते दिखे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।