न्यूयॉर्क के यूएस फेडरल कोर्ट ने जारी किया पीएम मोदी को समन
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने पांच दिन के दौरे पर न्यूयॉर्क पहुंचने वाले हैं, लेकिन उनके पहुंचने से ठीक पहले एक अमेरिकी कोर्ट ने प्रधानमंत्री के खिलाफ समन जारी कर दिया है. मोदी के खिलाफ यह समन गुजरात दंगों को लेकर जारी किया गया है. बताया जाता है कि भारत सरकार इसका कड़ा विरोध करने की तैयारी में है. जानकारी के मुताबिक, न्यूयॉर्क साउदर्न डिस्ट्रिक्ट की संघीय अदालत ने 2002 के गुजरात दंगे में नरेंद्र मोदी की कथित भूमिका को लेकर समन जारी किया है. यह समन अमेरिकी जस्टिस सेंटर नाम के एक मानवाधिकार संगठन की याचिका पर जारी किया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।