लद्दाख सीमा पर चल रहे गतिरोध का समाधान
(International)
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि भारत और चीन ने लद्दाख सीमा पर चल रहे गतिरोध का समाधान कर लिया है और सैनिकों की वापसी आज से शुरू होकर 30 सितंबर तक पूरी हो जाएगी। सुषमा ने इस मुद्दे के समाधान को एक बड़ी उपलब्धि बताया।विदेश मंत्री ने न्यूयॉर्क में जारी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से अलग इब्सा के विदेश मंत्रियों के साथ अपनी मुलाकात के बाद भारतीय संवाददाताओं को बताया, दोनों देश साथ बैठे और मुद्दे को हल कर लिया। समयसीमा तय की जा चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।