अपने भाषण में नवाज शरीफ को जवाब देंगे मोदी
(International)
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने और 1948 के यूएन प्रस्ताव के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की मांग का भारत आज जवाब दे सकता है। कुछ कूटनीतिक जानकार मानते हैं कि प्रधानमंत्री शरीफ के स्तर पर यूएन असेंबली में उठाए गए मु्द्दे का करारा जवाब उसी फ्लोर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया जा सकता है। उनका मानना है कि यदि भारत ऐसा नहीं करता है, तो दुनिया के सामने सही तस्वीर साफ नहीं होगी, जो सही नहीं है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में आज सटीक जवाब दिया जाएगा। मोदी साफ और सटीक शब्दों में दुनिया भर के राष्ट्रप्रमुखों के सामने भारत का पक्ष रखेंगे। उनके भाषण पर दुनिया भर के नेताओं की नजर इसलिए भी रहेगी क्योंकि अपने शपथ ग्रहण समारोह में शरीफ को बुलाने से लेकर तोहफों के आदान-प्रदान तक वह द्विपक्षीय संबंधों को लेकर अच्छा संदेश दे रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।