पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने काठमांडू में नवंबर के आखिरी सप्ताह में होने वाली दक्षिण एशियाई देशों के सम्मेलन के दौरान भारत द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली बुलेट प्रूफ कार का इस्तेमाल करने से इंकार कर दिया है। नेपाल के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।एक समाचार एजेंसी के मुताबिक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता खगा नाथ अधिकारी ने बताया, ‘सम्मेलन के लिए नवाज शरीफ अपनी कार लाएंगे जबिक अन्य राष्ट्र प्रमुखों के लिए कारें भारत से आ चुकी हैं। जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा किसी देश के दौरे पर जाते हैं तो वह अपनी कार लाते हैं। यह कोई मुद्दा नहीं है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।