गाजा पुनर्निर्माण को सहमत हुए इजरायल, फिलिस्तीन
(International) एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, मध्य-पूर्व के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक रॉबर्ट सेरी ने शुक्रवार को यह घोषणा की, गाजा में 51 दिन तक चले हालिया संघर्ष के दौरान कई मकान क्षतिग्रस्त हुए थे, संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने संवाददाताओं को बताया, "फिलिस्तीनी सरकार निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के संबंध में जल्द ही घोषणा करेगी." डुजारिक ने संवाददाताओं से कहा, "सेरी ने बताया है कि संयुक्त राष्ट्र, गाजा के पुनर्निमाण में फिलिस्तीनी सरकार की हर संभव मदद करेगा, मकान मालिकों को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी, लेकिन मौजूदा संसाधन अपर्याप्त हैं." सेरी ने युद्ध प्रभावित गाजा की जनता की मदद के लिए जरूरत के संसाधन जुटाने हेतु सभी सहयोगियों से यथासंभव मदद करने का आग्रह किया,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।