अमेरिका में ह्वाइट हाउस के बाहर एक 23 वर्षीय महिला को हैंडगन (छोटी बंदूक) के साथ गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रपति बराक ओबामा के आव्रजन सुधार की घोषणा के थोड़ी देर बाद ही संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को भी एक व्यक्ति को ह्वाइट हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया था। चेक प्वाइंट पर जांच के दौरान इस व्यक्ति की कार में राइफल मिली थी। महिला की पहचान मिशिगन की अप्रैल लेनहार्ट के रूप में की गई। जब उसकी गिरफ्तारी हुई, उस समय ओबामा ह्वाइट हाउस के अंदर ही थे। महिला की गिरफ्तारी से कुछ पल पहले ही ओबामा ने आव्रजन सुधारों पर राष्ट्र के नाम संबोधन पूरा किया था। सीक्रेट सर्विस के अनुसार, विशेष एजेंटों द्वारा लेनहार्ट को नौ एमएम की बंदूक लेकर जाते हुए देखे जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उसके साथ एक और व्यक्ति था, जिसको न तो गिर
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।