आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत
(International)
केन्या में हुए एक आतंकी हमले में 28 लोगों के मारे जाने की खबर है। अल शबाब के आतंकियों ने एक बस को अगवा करने के बाद उसमें सवार सभी गैर मुस्लिमों को मार डाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजधानी नैरोबी की ओर जा रही बस में 60 लोग सवार थे। सोमालिया की सीमा से लगे केन्याई शहर मंदेरा से करीब 31 किमी की दूरी पर आतंकियों ने इसे अगवा कर लिया। नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में कुछ सरकारी कर्मचारी भी थे जो राजधानी जा रहे थे। अक्टूबर 2011 में सोमालिया में सेना भेजने के बाद से केन्या में कई आतंकी हमले हो चुके हैं। हमलों का जिम्मेदार अल कायदा से संबंद्ध आतंकी समूह अल शबाब को माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तब से यहां कम से कम 135 आतंकी हमले हो चुके हैं। इनमें सितंबर 2013 में हुआ वेस्टगेट मॉल हमला भी है, जिसमें 67 लोग मारे गए थे। अल शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।