(International)
ओसामा बिन लादेन के दामाद के वकील को सरकार ने टैक्स चार्ज के चलते 18 महीने की कैद की सजा सुनाई गई है। शुक्रवार को स्टैन्ले कोहेन को न्यूयॉर्क की एक अदालत ने टैक्स रिटर्न ना भरने के आरोप में उसे यह सजा सुनाई है।प्रॉसिक्युशन का कहना है कि कोहेन ने करीब छह साल से कोई टैक्स रिटर्न नहीं भरा है। इसके अलावा हर साल उसने एक्सटेंशन भराऔर बहुत कम टैक्स चुकाया है। अमेरिका में 9ध्11 के हमले के बाद अलकायदा की आवाज बनने की कोशिश में कोहेन के क्लाइंट सुलेमान अबु गैथ को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। इस पर कोहेन ने कहा कि अबू गैथ के खिलाफ कोई भी आतंकी साजिश के सबूत नहीं पाए गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।