भूकंप से चीन में 2 की मौत
(International)

चीन और जापान के लिए शनिवार का दिन काला रहा। भूकंप के झटकों ने दोनों देशों को हिला कर रख दिया। तेज भूकंप के झटकों के चलते चीन में दो लोगों की मौत हो गई वहीं, जापान में 30 से भी ज्यादा लोग जख्मी हो गए। चीन में भूकंप प्रभावित इलाकों में 50 हजार से ज्यादा लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। चीन सरकार ने भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए एक हजार सैनिक बल लगाया है। चीन के शिचुआन क्षेत्र में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए। बताते चलें कि शिचुआन भरत की तिब्बती सीमा से सटा हुआ पर्वतीय इलाका है। यहां 2008 में भी भूकंप ने तबाही मचाई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।