ईरान समझौता वार्ता की बढ़ेगी समयसीमा
(International)

ईरान और विश्व की छह महाशक्तियों के बीच चल रही परमाणु समझौता वार्ता की समयसीमा बढ़ने जा रही है। विश्व शक्तियों और ईरान ने वार्ता की समयसीमा बढ़ाने पर चर्चा शुरू कर दी है। दरअसल, कई अनसुलझे मुद्दों पर चर्चा के लिए सोमवार को खत्म हो रही समय सीमा बढ़ाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य तथा जर्मनी (पी 5 प्लस 1) जिनेवा में हुए अंतरिम करार को स्थायी समझौते में तब्दील करने के लिए ईरान के साथ महीनों से बातचीत कर रहे हैं। बारह साल के गतिरोध के बाद इस प्रकार के समझौते पर पहुंचने का उद्देश्य इस आशंका को कम करना है कि ईरान अपनी असैन्य गतिविधियों की आड़ में परमाणु हथियारों का विकास करेगा। हालांकि ईरान लगातार इन आरोपों से इंकार करता आया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।