चीन की मोबाइल कंपनी पूरा करेगी मोदी का सपना!
(International) कयास लगाए जा रहे हैं कि यह मोबाइल कंपनी अपने डिवाइस बनाने के लिए नोकिया के बेकार पड़े कारखाने का इस्तेमाल कर सकती है। गौरतलब है कि शाओमी दुनिया की तीसरे सबसे बड़ी मोबाइल विक्रेता कंपनियों में से एक है और तेजी से अपना विस्तार कर रही है। भारत में शाओमी के हेड मनु जैन ने बताया, ष्हम भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में विस्तार की शुरुआत कर रहे हैं। भारत एक बड़ा बाजार है और हम अपने ग्राहकों के नजदीक होना चाहते हैं। अगर यह योजना अपने मुकाम तक पहुंचती है तो यह पहला मौका होगा जब चीन की अग्रणी डिवाइस मेकर कंपनी भारत में अपने उत्पादों को बनाएगी और मोदी के मेक इन इंडिया केंपेन को और बल देगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।