अमेरिकी सीनेट के लिए हुए मध्यावधि चुनावों में सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी की हार और सदन में बहुमत खोने का ओबामा प्रशासन पर साफ असर दिखने लगा है। पार्टी में जारी उथल-पुथल के बीच विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े रक्षा मंत्री चक हेगल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार शाम को इसकी आधिकारिक घोषणा की। जानकारों का कहना है कि वह भारत के नए रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर से इस हफ्ते संपर्क करने वाले थे। हेगल उन तीन अमेरिकी मंत्रियों में शामिल थे, जिन्होंने मोदी सरकार के गठन के सौ दिन के अंदर भारत की यात्रा की थी। कहा जा रहा है कि ओबामा की सीरिया नीति का विरोध करने के चलते हेगल को पद गंवाना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।