पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को नेपाल पहुंचे। मोदी ने यहां नेपाल से भारत के बीच बस सर्विस शुरू करने का ऐलान किया। बाद में पीएम ने काठमांडू से दिल्ली जाने वाली बस को झंडी दिखाकर विदा किया। बसों का नाम पशुपतिनाथ एक्सप्रेस रखा गया है। नेपाल और भारत के बीच ये बसें 3 रूट पर चलेंगी। काठमांडू से नई दिल्ली, काठमांडू से वाराणसी और पोखरा से नई दिल्ली। पीएम ने उम्मीद जताई कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं पीएम मोदी ने काठमांडू में ट्राॅमा सेंटर का भी उद्घाटन किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।