भारत ने मौत की सजा देने के विकल्प पर पाबंदियां लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश मसौदा प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया है। भारत का कहना है कि हर देश को अपना कानूनी तंत्र निर्धारित करने व अपराधियों को उसके मुताबिक सजा देने का संप्रभु अधिकार है, जबकि महासभा का प्रस्ताव इस बात को स्वीकार करने में असफल है। मौत की सजा के इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाने वाले इस मसौदा प्रस्ताव को पिछले सप्ताह महासभा की थर्ड कमेटी ने मंजूरी दी थी। थर्ड कमेटी सामाजिक, मानवीय व सांस्कृतिक मसलों पर विचार करती है। भारत इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने वाले 36 देशों में शामिल रहा। प्रस्ताव के पक्ष में 114 मत पड़े, मतदान के दौरान 34 सदस्य अनुपस्थित रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।