अमेरिका में भड़का नस्लीय दंगा
(International)
अमेरिका में नस्लीय दंगा भड़क गया है। न्यूयार्क, शिकागो समेत कई शहर इसकी चपेट में आ गए हैं। अश्वेत-श्वेत का झगड़ा तब शुरू हुआ जब अमेरिकी ग्रैंड ज्यूरी ने निहत्थे अश्वेत युवक को गोली मारने के आरोपी श्वेत पुलिस अफसर पर अभियोग नहीं चलाने का फैसला दिया। हिंसक झड़पों के दौरान सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने जमकर उपद्रव किया। गोलीबारी, आगजनी और तोडफोड़ की घटनाओं के बीच अमेरिकी पुलिस बल ने अब तक 61 लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्रैंड ज्यूरी के फैसले से गुस्साए लोगों ने सड़कों पुलिस वाहन सहित अन्य कई वाहनों को फूंक डाला। करीब एक दर्जन भवनों में भी आग लगा दी। कई जगहों पर गोलियां चलने की घटना भी सामने आई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोल दागे। नफरत की जो आग फर्ग्यूसन से शुरू हुई वह अब न्यूयॉर्क, शिकागो, सिएटल, लॉस एंजिलिस, ऑकलैंड, वाशिंगटन डीसी तक फैलने लगी है। अदालत के फैसले के विरोध में यहां भी विरोध प्रदर्शन हुए। पूरे अमेरिका में नस्लीय तनाव फैल गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।