भारत और पाक ने एक-दूसरे के प्रस्तावों का विरोध किया
(International) बुधवार को तीन अहम समझौतों पर कोई सहमति नहीं हो पाई क्योंकि पाकिस्तान ने उन पर आपत्ति जता दी। इनमें मोटर वीइकल ऐक्ट भी शामिल है। पाकिस्तान ने कहा कि उसने अभी अपनी अंदरूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। भारत और श्रीलंका दोनों ही इस प्रस्ताव का बहुत मजबूती से समर्थन कर रहे थे। इस समझौते का प्रस्ताव भारत ने पेश किया था इसलिए उसके खेमे में पाकिस्तान के कदम से निराश हुई। वैसे, सूत्र बताते हैं कि भारत ने बाकी देशों के साथ द्विपक्षीय स्तर पर यह समझौता करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वैसे, भारत ने भी पाकिस्तान के चीन को ऑब्जर्वर बनाने के प्रस्ताव पर टंगड़ी लगा दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।