नेपाल में बुधवार को शुरू हुए दो दिवसीय सार्क सम्मे लन में पाकिस्तान के अकड़ भरे रवैये पर भारत ने भी सख्तर तेवर दिखाए। पाकिस्तामनी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जब मंच पर बैठे नरेंद्र मोदी के सामने से गुजरते हुए अपनी सीट की ओर बढ़ रहे थे तो वह तिरछी नजर से उन्हें देख रहे थे। मोदी ने भी उन्हें पूरी तरह अनदेखा किया और उनकी ओर देखा तक नहीं। मोदी ने अपने भाषण में भी संकेत दिया कि भारत आतंकवाद को लेकर टालू रवैया नहीं सहन करेगा। उन्होंाने साफ कहा कि भारत 26ः11 के आतंकी हमले का दर्द भूल नहीं सकेगा। इससे पहले शरीफ ने अपने भाषण में आतंकवाद का मुद्दा छुआ तक नहीं था। नेपाल में सार्क देशों की शिखर बैठक के दौरान भी भारत और पाकिस्तान के बीच खटास कम नहीं हुई। भारत की ओर से प्रस्तावित ऊर्जा ग्रिड और रेल और रोड जुड़ाव के प्रस्ताव पाकिस्तान के अड़ंगे के कारण साइन नहीं हो पाए। भारत के इन प्रस्तावों को सार्क देशों के बीच सीमा पार से होने वाले व्यापार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था। यह निर्णय लिया गया कि कोई भी एग्रीमेंट साइन नहीं किया जाएगा। इस फैसले के चलते तीन साल बाद हो रही सार्क देशों की बैठक में कोई बड़ा फैसला नहीं हो पाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।