प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्क देशों की 18वीं शिखर बैठक में दक्षिण एशियाई देशों के बीच आपसी विवादों को क्षेत्र के विकास और प्रगति में बाधक बताया है। साथ ही सार्क देशों में वीजा के बजाय 3-5 साल के लिए बिजनेस वीजा शुरू करने की बात कही। मोदी ने कहा कि एक अच्छे पड़ोसी होने के नाते हमें एक-दूसरे के सुख और दुख में सहारा बनना चाहिये। मतभेदों की दीवार तोड़कर और बीती बातों को भुलाकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व में हर देश चाहता है कि उसे एक अच्छा पड़ोसी मिले। पास होने से साथ होने की ताकत अनेक गुना हो जाती है। हम पास भी हैं और साथ भी हैं। यदि हम एक दूसरे की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील होंगे तभी इस पूरे क्षेत्र में स्थिरता आयेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।